कानपुर: हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के 11वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के खाड़ेपुर नौबस्ता में एक 16 साल के नाबालिग ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। परिवार के लोगों ने शनिवार सुबह 8 बजे कमरे में फंदे से शव लटका देखा तो आनन फानन में नाबालिक को लेकर हॉस्पिटल जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। एडीसीपी शनिवार 4 बजे बताया कि इस प्रकरण में जांच की जा रही है शव परिजनों को सौंप दिया गया है।