झांसी: झांसी स्टेशन पर 40 मिनट खड़ी रही वंदे भारत एक्सप्रेस, कोच का ऑटोमेटिक गेट जाम होने के बाद रिपेयरिंग के बाद हुई रवाना
Jhansi, Jhansi | Jun 25, 2026 झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर बुधवार को वंदे भारत एक्सप्रेस करीब 40 मिनट तक खड़ी रही। ट्रेन के एग्जीक्यूटिव क्लास कोच का ऑटोमैटिक गेट बंद नहीं होने के कारण उसे निर्धारित समय पर रवाना नहीं किया जा सका। गुरुवार की दोपहर 2 बजे मिली जानकारी प्राप्त हुई कि रेलवे कर्मचारियों ने गेट को बंद करने के लिए कई बार प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।