बहराइच: किसुनपुर मीठा इलाके में करंट लगने से युवक की मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी
जिले के रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत किसुनपुर मीठा इलाके में करंट लगने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वही रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों ने बताया कि रंजीत घर के बाहर गए थे। तभी अचानक करंट लग गया। जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस जांच में जुड़ गई है।