नजीबाबाद: नजीबाबाद के बसंती माता मंदिर पर वार्षिक मेले का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने टेका मत्था
आषाढ़ माह के प्रत्येक सोमवार को लगने वाले वार्षिक मेले के क्रम में सोमवार 6 जुलाई को बसंती माता मंदिर पर भव्य मेले का आयोजन किया गया। रात करीब 2 बजे से ही श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया था।
*हजारों श्रद्धालुओं ने मांगी मन्नत*
मंदिर के मठाधीश नीलम गिरी के नेतृत्व में यह भव्य मेला आयोजित किया जाता है।