राजगढ़: सादुलपुर में तेज आंधी-तूफान का कहर, मोक्ष भूमि के पास वर्षों पुराना नीम का पेड़ गिरा, यातायात बाधित
Rajgarh, Churu | May 2, 2026 शनिवार रात करीब 8 बजे आई तेज आंधी-तूफान ने सादुलपुर कस्बे में जमकर कहर बरपाया। कस्बे की मोक्ष भूमि के पास सड़क किनारे खड़ा वर्षों पुराना नीम का पेड़ तेज हवा के झोंकों को नहीं झेल पाया और धरशाही होकर सड़क पर आ गिरा। इसी प्रकार भाकरा गांव में तेज आंधी आई व बुन्दाबांदी शुरू हो गई। वही सादुलपुर में पेड़ टूटकर गिरने से मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गई।