इटारसी: बालाजी मंदिर चौराहे से भाद्रपद मास की डोल ग्यारस पर निकली डोल यात्रा, बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए
इटारसी के बालाजी मंदिर चौराहे से बुधवार शाम करीब 4 डोल ग्यारस के अवसर पर डोल यात्रा निकाली गई। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की ग्यारस को जलझूलनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। इसे परिवर्तिनी एकादशी एवं डोल ग्यारस आदि नामों से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान वामन की पूजा का विशेष महत्व है।