रामपुर: शुक्रवार को पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया
Rampur, Rampur | May 2, 2025 शुक्रवार को दोपहर एक बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र द्वारा परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान परेड में मौजूद कर्मचारीगणों का टर्नआउट आदि चैक कर रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में स्थित भोजनालय, रीडिंग रुम (लाइब्रेरी), पुलिस म्यूजियम, कैन्टीन, मनोरंजन कक्ष, गैस कार्यालय आदि को चेक किया।