रामपुर: ग्राम रहपुरा में आवारा सांड ने 60 वर्षीय बुजुर्ग को मारी टक्कर, घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान हुई मौत
Rampur, Rampur | May 2, 2025 शुक्रवार सुबह 11 बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना मिलक के ग्राम रहपुरा निवासी 60 वर्षिय मेवाराम किसान है। गुरूवार दोपहर 12 बजे के आसपास गाँव के निकट जंगल से पैदल खेत पर जा रहे थे। आवारा सांड की टक्कर से घायल हो गए। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शाम 6 बजे के आसपास इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है।