हरदा: हरदा जिले में मानसून की देरी से बढ़ी किसानों की चिंता, बोवनी पर संकट के बादल।
Harda, Harda | Jun 21, 2026 हरदा जिले में मानसून की देरी का सबसे अधिक असर किसानों पर दिखाई दे रहा है। खेत तैयार हैं, बीज खरीदे जा चुके हैं, लेकिन पर्याप्त बारिश नहीं होने से किसान बोवनी शुरू नहीं कर पा रहे हैं। कई किसान बारिश की उम्मीद में सूखी जमीन में ही मक्का की बुवाई कर चुके हैं, जिससे अब बीज खराब होने का खतरा बढ़ गया है। जिले में सोयाबीन और मक्का खरीफ सीजन की प्रमुख फसलें हैं।