पिथौरा: लक्ष्मीपुर के पास अंधेरे में सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर से टकराया बाइक चालक हुई मौत , ट्रैक्टर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज
लक्ष्मीपुर के पास अंधेरे में सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर से लक्ष्मीपूर निवासी बाइक चालक के टकरा जाने से गंभीर रूप से घायल होने के बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई , पिथौरा पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए विवेचना प्रारंभ कर दी है । घटना 9 फरवरी की रात्रि करीब 8:30 बजे के आसपास की बताई गई है ।