पिथौरा: ढांक निवासी एक व्यक्ति को 32 पौवा देसी प्लेन शराब के साथ पटेवा पुलिस ने झलप बस स्टैंड से किया गिरफ्तार
ढांक निवासी एक व्यक्ति को 32 पौवा देसी प्लेन शराब के साथ पटेवा पुलिस ने, झलप बस स्टैंड से गिरफ्तार करते हुए जेल भेजने की कार्रवाई की है । आरोपी शांता कुमार नायक पिता छेदीलाल नायक निवासी ढांक झलप बस स्टैंड के पास शराब रखकर बेचने का कार्य कर रहा था । पटेवा पुलिस ने मौके पर दबीश देकर आरोपी के कब्जे से 32 पौवा देसी प्लेन शराब जप्त कर गिरफ्तार किया है ।