दरभंगा: दरभंगा टावर की जामा मस्जिद में ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई, पुलिस प्रशासन ने चप्पे-चप्पे पर रखी निगरानी
दरभंगा टावर की जामा मस्जिद में ईद उल अजहा की नमाज गुरुवार की सुबह 8:00 बजे अदा की गई। इस दौरान नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे से गले मिलकर बधाइयां दी। मौके पर मौजूद सदर डीएसपी भी अपने पुलिसकर्मियों के साथ मौजूद थे और चप्पे चप्पे पर निगरानी रखे हुए थे। उन्होंने कहा कि दिनभर आज पुलिस मुस्तैद रहेगी और हर पहलू पर नजर बनाई हुई रखेगी।