अनूपपुर: केवई नदी में डूबने से 13 वर्षीय बालक की मौत, 7 घंटे बाद मिला शव
भालूमाड़ा थाना क्षेत्र के केवई नदी पंप हाउस घाट पर रविवार को पिकनिक मनाने गए 13 वर्षीय बालक की नदी में डूबने से मौत हो गई। गेट दफाई भालूमाड़ा निवासी शिवम गुप्ता (13) अपने दोस्तों के साथ नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया और डूब गया।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उमेश उपाध्याय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कॉलरी प्रबंधन, नगर पालिका पसान के बचाव दल पहुंचा ।