मथुरा: नोहरे की दीवार गिरने से घायल किसान ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
मथुरा के राया थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी गन्दा में उस वक्त शोक की लहर दौड़ गई, जब ग्रामीणों को रामवीर सिंह की मौत की सूचना मिली। दरअसल, लगभग एक महीने पहले आए भीषण आंधी-तूफान के दौरान रामवीर अपने नोहरे में बंधी गाय और भैंसों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के लिए पत्नी के साथ पहुंचे थे।तभी अचानक तेज हवाओं के चलते नोहरे की दीवार और टीन शेड भरभरा कर गिर गए