उदयपुर जिले के भींडर में राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय चांदपोल पर गुरुवार शाम 6 बजे तीन दिवसीय निःशुल्क पंचकर्म शिविर का समापन हुआ। अतिथियो का मेवाड़ी पगड़ी पुष्पमाला के साथ स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्याम सुंदर साहू ने की। मुख्य अतिथि सुखलाल साहू तथा विशिष्ट अतिथि मांगीलाल साहू, गिरिराज भाणावत, डॉ अंकिता सियाल, डॉ नितिन सेजु मौजूद थे।