जबलपुर: रामपुर: नया गांव पॉश बंगले के बाहर मिली 'लाश' अचानक हुई जिंदा, सच सामने आया तो पुलिस भी रह गई दंग!
रविवार दोपहर लगभग 3 बजे खबर मिलते ही रामपुर चौकी पुलिस और एम्बुलेंस की टीम तुरंत मौके पर दौड़ी। हर कोई हैरान-परेशान था कि आखिर इस पॉश इलाके में मर्डर हुआ या हादसा? लेकिन जैसे ही डॉक्टरों और पुलिस ने शव को हाथ लगाया... 'लाश' अचानक हिलने लगी! जी हां, जिसे लोग मरा हुआ समझ रहे थे, वह महिला तो असल में जिंदा निकली! असल में मामला हत्या का नहीं बल्कि भारी नशे का था।