यमुना जल समझौता लागू करवाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा द्वारा संचालित अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को 698वें दिन भी लाल चौक पर जारी रहा। धरने की अध्यक्षता कामरेड बजरंग लाल बराला ने की, जबकि क्रमिक अनशन पर सुनील मेघवाल बैठे। धरना स्थल पर राजेंद्र सिंह चाहर, प्रभु राम सैनी, कपिल तेतरवाल, राजवीर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।