डीग: डीग में भगवान श्री दक्ष प्रजापति महाराज की भव्य शोभायात्रा निकली, भक्तिमय माहौल में समाज उमड़ा
Deeg, Bharatpur | Jul 31, 2026 प्रजापति समाज जिला डीग के तत्वावधान में शुक्रवार को भगवान श्री दक्ष प्रजापति महाराज की भव्य शोभायात्रा श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ निकाली गई। धार्मिक आयोजन में जिलेभर से बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुष, युवा और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे शहर का वातावरण देर तक भक्तिमय बना रहा।