दो बार चोरी के बाद भी नहीं डिगी आस्था: कमरौद हनुमान मंदिर में श्रद्धालु ने चढ़ाया नया चांदी का मुकुट
Arjunda, Balod | Apr 18, 2026 बालोद जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कमरौद स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में लगातार चोरी की घटनाओं के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था अटूट बनी हुई है। पिछले महीने अज्ञात चोर मंदिर से चांदी के जेवर, मुकुट और अन्य आभूषण चोरी कर ले गए थे। इससे पहले भी यहां चोरी हो चुकी है, लेकिन दो घटनाओं के बाद भी पुलिस अब तक आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है।