रबी फसल के बीज वितरण को लेकर गुरुवार को दोपहर करीब एक बजे चनपटिया प्रखंड कृषि कार्यालय परिसर में किसानों की लंबी कतारें लगी रहीं। ई-किसान भवन में गेहूं, मसूर, हरा मटर और सरसों के बीज रियायती दर पर वितरित किए जा रहे हैं। प्रखंड कृषि पदाधिकारी विवेक कुमार ने बताया कि कुल 1,344 क्विंटल गेहूं, 80 क्विंटल मसूर, 28 क्विंटल हरा मटर और 25 क्विंटल सरसों बीज वितरण।