कछवा कोतवाली में छात्रों और अभिभावकों को बैठाने के मामले में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने मंगलवार को जिला कार्यालय पर प्रेस वार्ता कर नाराज़गी जताई। कहा कि छात्रों ने जो कहा वह समय की मांग है। सोमवार को रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता की मौजूदगी में कुछ छात्रों ने अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारा लगाए थे।