झाझा: विश्व पर्यावरण दिवस पर झाझा और जमुई स्टेशन में पौधारोपण, प्लास्टिक मुक्त समाज का लिया संकल्प
Jhajha, Jamui | Jun 5, 2026 विश्व पर्यावरण दिवस पर पूर्व मध्य रेल दानापुर मंडल के निर्देशानुसार चल रहे पर्यावरण संरक्षण पखवाड़ा का समापन शुक्रवार को झाझा एवं जमुई स्टेशन परिसर में पौधारोपण और जूट के थैले वितरण के साथ हुआ। दोपहर 3 बजे तक मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में झाझा स्टेशन मास्टर रविकांत माथुरी सहित रेलकर्मियों ने भाग लिया। सभी ने पर