गभाना: सोमना-करनपुर मार्ग पर घौरोठ पुल के पास बेकाबू ट्रक की टक्कर से दो लोगों की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
गभाना क्षेत्र में सोमना-खैर मार्ग पर घौरोठ पुल के पास तेज रफ्तार और बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे खड़े कुल्फी के ठेले में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में वहां मौजूद दो लोगों की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक, हादसा बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे हुआ, जब ट्रक सोमना मोड़ से खैर की ओर जा रहा था।