बीना: साईं धाम कॉलोनी में विधायक निवास पर मनोनीत पार्षदों का जोरदार स्वागत, मिठाई खिलाकर दी शुभकामनाएं
Bina, Sagar | Mar 29, 2026 शासन की आदेश पर मनोनीत पार्षदों की नियुक्ति की गई है। जिसमें बीना नगर पालिका परिषद में 6 मनोनीत पार्षद बनाए गए हैं। मनोनीत पार्षदों में राकेश बिलगैया, विमल अहिरवार ,रमेश जड़िया, संतोष कुशवाहा, पवन गुलाटी, एवं सुनीता राय शामिल है। शनिवार शाम सभी मनोनीत पार्षद विधायक निज निवास पर पहुंचे।जहां पर पार्षदों ने विधायक निर्मला सप्रे से भेंट कर आभार व्यक्त किया।