रामनगर: चौकाघाट गनेशपुर रोड पर हाइट गेज में भारत पैट्रोलियम की गाड़ी ने मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला
चौकाघाट गनेशपुर रोड पर लगे हाइट गेज में भारत पेट्रोलियम की गाड़ी ने मारी टक्कर हाइट गेज टूटा बड़ा हादसा टला। आज बुधवार 3:00 बजे हाइड्रा मशीन मंगा कर हाइट गेज को सही कराया गया है। चौकाघाट गणेशपुर रोड पर सिलौटा के पास काटा नल का पुल क्षतिग्रस्त हो गया है जिसके कारण बड़े वाहन प्रतिबंधित हैं। हाइट गेज टूटने से कुछ समय के लिए जाम लग गया।