रामनगर: बिकनापुर मोड के पास तेज रफ्तार कार ने दो मोटरसाइकिलों को मारी टक्कर, दोनों चालक घायल, एक की हालत गंभीर
फतेहपुर रामनगर रोड पर बिकनापुर मोड़ के पास तेज रफ्तार कार ने दो मोटरसाइकिलों में मारी टक्कर। दोनों मोटरसाइकिल चालक हुए घायल। इलाज के लिए सीएचसी रामनगर भेजा गया।जहां से शरीफ की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया।घटना मंगलवार करीब 5 बजे की है। कार की टक्कर से मोटरसाइकिल चालक शरीफ निवासी बुढ़वल व रघुनंदन निवासी अमोली कलां घायल हो गए।