रामनगर: गनेशपुर चौकाघाट में शांतिकुंज हरिद्वार से आए शक्ति कलश का गुरु भक्तों ने आरती, पूजन कर वंदन अभिनंदन किया
आज विकासखंड रामनगर के गणेशपुर चौकाघाट स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे शुक्ला ढाबा पर मंगलवार 4:00 बजे भक्तों के द्वारा शांतिकुंज हरिद्वार से आए शक्ति कलश का आरती पूजन कर वंदन अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर रामकुमार शुक्ला अवधेश कुमार अशोक जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला सुनील पांडे सुरेश शुक्ला लक्ष्मी शुक्ला सुमन त्रिवेदी सहित कई लोग मौजूद रहे।