खुरई: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर महाकाली टीनशेड में नपा अध्यक्ष,CMO व शिक्षकों ने किया योग,जगह जगह किया गया योग दिवस पर आयोजन
Khurai, Sagar | Jun 21, 2026 रविवार 21 जून को सुबह 9 बजे से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर महाकाली टीन शेड में नपा अध्यक्ष, पार्षदों, CMO व अधिकारियों सहित शिक्षकों व बच्चों ने योगआसन किया। योगाचार्य के मार्ग दर्शन में कई आसन किये, अध्यक्ष ने कहा कि योग करने से शरीर निरोगी रहता है, इसके अलावा धनोरा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में भी तालाब किनारे बड़े पार्क में योग कराया गया।