कलान: नगर पंचायत कलान में मूसलाधार बारिश से घरों में घुसा पानी, नालिया चोक होने से गलियां बनी नाला
शाहजहांपुर जनपद के नगर कलान में आज मूसलाधार बारिश हुई, जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया, नगर के निचले हिस्सों में बने दुकान मकानों में पानी भर गया ।मेन हाई-वे पर कौशल सिंह के घर व दुकानों में पानी भर गया , परौर रोड पर सतेन्द्र सराफ, अमिल वर्मा आदि की दुकानों में पानी भरगया ।वहीं नगर के साहूकारा मोहल्ले की सड़कों पर तीन फिट पानी भर गया।