कलान: मिर्जापुर चौराहे के पास केला खरीद रहे अधिवक्ता को एक शख्स ने हमला कर किया घायल, रिपोर्ट दर्ज
शाहजहांपुर जनपद के थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव कुतलूपुर निवासी अधिवक्ता सुबोध कुमार ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया की सुवह करीव 10.30 बजे प्रार्थी मिर्जापुर मेन चौरह पर वहेरिया रोड पर फल की दुकान पर अपनी वाईक खड़ी करके केले ले रहा था। तभी मिर्जापुर की तरफ से तेज गति से आ रही (टाटा मैजिक) जिसका नं0 UP 27 AT 7757 ने मेरी खडी वाईक पर टक्कर मार दी।