हरिहरगंज: हरिहरगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की हुआ मौत, मायके पक्ष ने लगाय, जहर देकर हत्या का आरोप ,जांच मे जुटी पुलिस
पलामू जिले के हरिहरगंज थाना के पथरा ओपी क्षेत्र अंतर्गत कोकरो गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान प्रमोद बैठा की 46 वर्षीय पत्नी अनीता देवी के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। जहाँ अंत्यपरीक्षण के बाद शुक्रवार को शव परिजनों को सौप दिया