घाट: नंदानगर मोटर मार्ग मंगरौली के पास 5 घंटे बाद यातायात के लिए हुआ सुचारू, लोगों ने ली राहत की सांस
Ghaat, Chamoli | Jun 24, 2025 मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित होता दिख रहा है, जनपद में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश के चलते मंगलवार को नंदानगर मोटर मार्ग मंगरौली के पास मलबा आने से बाधित हो गया था। जिससे यातायात अवरुद्ध हो गया था। संबंधित विभाग द्वारा सूचना के बाद खोलने का कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्त के बाद सुबह 11बजे मोटर मार्ग से मलबा हटाकर यातायात सुचारू किया गया।