महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आज जिला अस्पताल बेमेतरा के एमसीएच वार्ड में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सखी वन स्टॉप सेंटर की साइकोसोशल काउंसलर लक्ष्मी वर्मा एवं सुरक्षा गार्ड एकता कुर्रे ने एएनसी जांच कराने पहुंची गर्भवती माताओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं और सुरक्षा सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी।