गौरिहार क्षेत्र के ग्राम मनुरिया में दबंगों द्वारा मुख्य आम रास्ता बंद किए जाने का आरोप सामने आया है। सरपंच ने बुधवार शाम करीब 4 बजे स्थानीय लोगों के साथ तहसीलदार को शिकायती आवेदन सौंपकर न्याय की मांग की। सरपंच का कहना है कि रास्ता बंद होने से ग्रामीणों के आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है।