लूनकरनसर: मुस्लिम महिला ने निभाया 21 साल पुराना धर्म-भाई का रिश्ता, भात का न्यौता देकर दिया सौहार्द का संदेश
लूणकरणसर। सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे की एक सुंदर मिसाल उस समय देखने को मिली जब भाडेरा के विद्यालय में कार्यरत रही एक मुस्लिम अध्यापक नाजरा परवीन ने अपने 21 साल पुराने धर्म-भाई के रिश्ते को पूरे मान-सम्मान के साथ निभाया। भाडेरा के सुधीर नाई ने बताया कि शिक्षिका रहते हुए नाजरा परवीन ने गांव के मनीराम गोदारा को अपना धर्म-भाई बनाया था।