गुनौर: *साइबर सुरक्षा अभियान "Safe Click" के तहत गुनौर महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Gunnor, Panna | Jun 25, 2026 पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान "Safe Click" के तहत गुनौर थाना प्रभारी बलवीर सिंह के नेतृत्व में गुनौर महाविद्यालय में गुरुवार को दोपहर 12:00 बजे एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।