शहपुरा: करौंदी गांव के पास मोटरसाइकिल की टक्कर से 3 घायल, शहपुरा अस्पताल में उपचार जारी
शहपुरा थाना क्षेत्र के करौंदी गांव के पास मोटरसाइकिल ने अचानक राहगीर को टक्कर मार दी और हादसे में तीन लोग घायल हो गए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा पहुंचाया गया जहां उपचार जारी है । जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह 9:00 बजे मोटरसाइकिल ने अचानक राहगीर को टक्कर मार दी जिसके चलते हादसे में राहगीर सहित तीन लोग घायल हो गए घायलों के उपचार जारी है ।