हनुमानगढ़: ग्यारस के मौके पर पेड़ों पर बांधे परिंडे, नियमित पानी भरने का लिया संकल्प, वीरा केन्द्र ने चलाया परिंडा लगाओ अभियान
महावीर इंटरनेशनल वीरा केन्द्र की ओर से शहर में चलाए जा रहे परिंडा लगाओ अभियान के तहत मंगलवार को जंक्शन के सेक्टर 9 स्थित वार्ड 49 के विनय वाटिका पार्क में पक्षियों के लिए जल सेवा का आयोजन किया गया। वीरा विंग की अध्यक्ष कंचन गुप्ता के नेतृत्व में महिलाओं और बच्चों ने पेड़ों पर परिंडे बांधकर उनमें पानी भरा तथा पक्षियों के संरक्षण का संदेश दिया।