गुना पुलिस ने एसपी अंकित सोनी के नेतृत्व में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के बड़े गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने 22 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अब तक 8 को गिरफ्तार किया है। दशहरा मैदान क्षेत्र से शुरू हुई कार्रवाई में 10 लाख की कार, 8 मोबाइल फोन और नकदी सहित करीब 15 लाख रुपये का मशरूका जप्त किया गया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।