सीतापुर: हरगांव इलाके में रिश्तों के कत्ल की सनसनीखेज वारदात, भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट, मां ने बताई आंखों देखी
हरगांव थाना क्षेत्र से रिश्तों के कत्ल की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है गांव में घर में हुए विवाद के बाद बड़े भाई ने छोटे भाई की धारदार हथियार से हमला करके निर्मम हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर एडिशनल एसपी सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और आरोपी की तलाश प्रारंभ कर दी है। बूढी मां ने आंखों देखी घटना बताई है।