अंचल कार्यालय पीरो में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता सीओ लखेन्द्र कुमार ,थानाध्यक्ष दिपक कुमार गुप्ता व हसनबजार थानाध्यक्ष विकास कुमार ने सयुक्त रूप से किया। अंचलाधिकारी लाकेंद कुमार के द्वारा शनिवार की शाम 4:00 बजे के करीब बताया गया कि आयोजित जनता दरबार में अंचल क्षेत्र के विभिन्न गांव के दो मामले भूमि विवाद से संबंधित आए।