भोरे: तीन गांवों में भीषण आग, सैकड़ों एकड़ फसल जलकर राख
भोरे प्रखंड के तीन गांवों में शुक्रवार को भीषण आग लगने से किसानों की मेहनत पल भर में राख हो गई। इस अगलगी की घटना में नारू चकरवा, भोरे पश्चिम टोला और बंतरिया गांव में लगी सैकड़ों एकड़ खड़ी गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई है।दोपहर के समय अचानक नारू चकरवा गांव के पास से धुएं का गुबार उठा, जो देखते ही देखते तेज हवाओं के कारण विकराल रूप धारण कर गया।