मध्यप्रदेश के बड़वाह नावघाट खेड़ी स्थित नर्मदा घाट पर श्रीराम भक्त प्रभातफेरी मंडल का निरंतर सफाई अभियान का आज रविवार को सवा साल मे प्रवेश हुआ है। जिसको लेकर मंडल सदस्यों मे काफी उत्साह नजर आया।हमेशा की तरह मंडल सदस्यों ने स्वच्छता और जागरूकता का संदेश देते हुए सुबह करीब दो घंटे तक सफाई अभियान चलाया है।