सूरजपुर: बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की की गई अपील
सूरजपुर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बुधवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर रेना जमील ने की। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ठाकुर, अपर कलेक्टर जगन्नाथ वर्मा, जनप्रतिनिधि, समाज प्रमुख एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित