भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बडाटिया के जंगल में विराजित प्राचीन संकट मोचन हनुमान जी महाराज मंदिर परिसर में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। यह मंदिर क्षेत्र के चिचलाय व साटकुट के मध्य स्थित है, जो वर्षों से श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का केंद्र बना हुआ है