चित्तौड़गढ़: खाद्य सुरक्षा गतिविधियों के तहत पावटा चौक सब्जी मंडी को ईट राइट क्लीन फ्रूट्स एंड वेजिटेबल मार्केट का मिला सर्टिफिकेट
खाद्य सुरक्षा गतिविधियों के लिये पावटा चोक सब्जी मंडी को इट राइट क्लीन फ्रूट्स एंड वेजिटेबल मार्केट का सर्टिफिकेट दिया गया। दिल्ली से आए थर्ड पार्टी ऑडिटर दीपक पाल ने मंडी का निरीक्षण किया तथा सब्जी विक्रेताओं को मिशन की गतिविधियों से अवगत कराया। सीएमएचओ डॉ. रामकेश गुर्जर ने बताया कि आज विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के 11 नमूने लिए।