जबेरा: ग्राम बरबटा में दो वर्षीय मासूम पर सियार का हमला, गंभीर हालत में दमोह रेफर
Jabera, Damoh | Dec 19, 2024 जबेरा तेंदूखेड़ा थाना अंतर्गत इमलिया चौकी के ग्राम बरबटा में गुरुवार की शाम 6 बजे घर के आंगन में खेल रहे दो वर्षीय मासूम पर जंगली सियार ने हमला कर दिया परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां पर मासूम की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उसे दमोह जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया जहां पर उसका इलाज जारी है।