जखनिया: गाजीपुर की महिलाएं बनेंगी ‘लखपति दीदी’, डीएम अनुपम शुक्ला ने दिया आत्मनिर्भरता और रोजगार का बड़ा मंत्र
गाजीपुर में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है।विकास खंड सदर में आयोजित कार्यशाला में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सरकार की योजनाओं से जुड़कर आगे बढ़ने का संदेश दिया।डीएम ने कहा कि गाजीपुर की पहचान वॉल हैंगिंग और हस्तशिल्प से है, इसे देश ही नहीं बल्कि दुनिया तक पहुंचाने की जरूरत है।