फतुहा: सैदनपुर गांव के पास बजरंगबली की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर यज्ञ स्थल पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Fatwah, Patna | Mar 31, 2026 सैदनपुर गांव के पास बजरंगबली की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर एक यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड पड़ी है। कलश धारी ने यज्ञ स्थल पर पहुंचकर परिक्रमा करने के बाद विधि विधान से कलश की स्थापना किया है। यज्ञ स्थल काफी सुंदर ढंग से सजाया गया है। चारों ओर भक्ति गीतों से वातावरण गुंजयमान हो रहा है। काफी संख्या में भक्त श्रद्धालु इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हुए हैं।