पनागर: पनागर में हाईटेंशन लाइन टूटने से फसल जलकर खाक, जर्जर तारों ने मचाया तांडव
पनागर के ग्राम जाटवां सरसवां में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। खेत के ऊपर से गुजर रही 11 केवी की हाईटेंशन लाइन का तार अचानक टूटकर नीचे गिर गया। इस घटना से किसान नितिन विश्वकर्मा के खेत में खड़ी गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 3 एकड़ में फैली तैयार फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। फसल के साथ ही खेत में बिछ